जान्हवी कपूर ने लाल कलर की साड़ी में कराया हॉट फोटोशूट, जानिए क्या बोलें फैंस

0
196

जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी हॉट लग रही है। जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट के साथ तस्वीरें शेयर की है। आखरी तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें लाल कलर की साड़ी और मैचिंग ब्लाउज भी पहन रखा है।

पहली तस्वीर में उन्हें कैमरे की ओर देखकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। इसकी बाद की तस्वीर में वह कहीं और देख रही हैं। तीसरी फोटो में अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। चौथी तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। पांचवी तस्वीर में उनका टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। छठवीं तस्वीर में वह अपने बाल संवार रही है। वहीं सातवीं फोटो में उनके पिता बोनी कपूर उन्हें चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में साढ़े 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं एक ने लिखा है, ‘कितनी प्यारी हो जी।’ उनकी तस्वीरों को 3000 से ज्यादा कमेंट मिले हैं। जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘मिली का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के साथ मैंने ऐसे समय पोज करना सीखा, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती और आप नर्वसनेस से जूझ रहे होते हो। ट्रेलर का लिंक बायो में दिया गया है।’

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई है। उनकी तस्वीर पर मनीष मल्होत्रा ने पांच दिल की इमोजी शेयर की है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इसके पहले फिल्म गुडलक जेरी रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।