अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें ‘जानी तू आ गई है पसंद बलिए’ गाने पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम शर्ट और ब्लैक कलर की पेंट पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने एक बैग ले रखा है और वह स्टाइल में चलती हुई जा रही हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है।
View this post on Instagram
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जानी नू तो आ गई है पसंद बलिए।’ अंजलि अरोड़ा की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इससे 2 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 17 कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने अंजलि को इस वीडियो के लिए शुभकामनाएं भी दी है। एक फैन ने लिखा है, ‘लल्लनटॉप।’ एक ने लिखा है, ‘कच्चा बादाम।’ एक ने लिखा है, ‘लव यू।’ वहीं कई लोगों ने इमोजीस भी शेयर की है।
View this post on Instagram
अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर डांस करके फेमस हुई है। इसके अलावा वह लॉकअप सीजन वन में भी नजर आई थी। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उन्हें डांसिंग स्किल्स के लिए ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह लगातार रील बनाती रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 21 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में उन्होंने अनुष्का शर्मा के गाने पर रील बनाया था। इसमें वह जमकर ठुमके लगाती नजर आई थी। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।