कन्नड़ एक्टर सुरेंद्र बंटवाल अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले धारदार हथियार के कई निशान!

0
430

दोस्तों कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल की मृत्यु हो गई है, उनका शव उनके घर के सोफे पर मिला है। बुधवार को उनका शव बंटवाल, कर्नाटक स्थित उनके अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। जिसे देख अदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बंटवाल पर हमला किया। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरों के मुताबिक सुरेंद्र के कुछ दोस्त उन्हें बहुत देर से फोन लगा रहे थे। सुरेंद्र के फोन ना रिसीव करने पर उनके दोस्त उनके घर पहुंचे जहां उन्हें उनका शव सोफे पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस के मुताबिक बंटवाल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला पैसे के लेन-देन का हो सकता है। जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बंटवाल के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं और करीब ढाई साल पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे तलवार लहराते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए थे। इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। इस मामले में बंटवाल की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।