कपिल शर्मा की हीरोइन साई लोकुर ने की बॉयफ्रेंड से की सगाई, सामने आई सगाई की तस्वीरें!

0
548

दोस्तों टीवी जगत के जाने माने कमीडियन कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में काम करने वाली ऐक्ट्रेस साई लोकुर ने अपने बॉयफ्रेंड तीर्थदीप रॉय के साथ सगाई कर ली है इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। हाल ही में साई लोकुर ने अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार किया था।

बता दे की साई लोकुर ने अपनी और तीर्थदीप रॉय की सगाई की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं और यही सबकुछ की शुरुआत और अंत है।’ लॉकडाउन के दौरान जब साई लोकुर से उनके रिलेशनशिप और शादी की प्लानिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। आखिरकार उन्होंने अपने फैंस को सगाई की खबर देकर खुश कर दिया।

साई लोकुर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और फैंस को अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।साई लोकुर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह तीर्थदीप रॉय के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

उन्होंने कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पिलो चैलेंज को स्वीकार करने से लेकर फैंस को वर्चुअल होम टूर दिया। मराठी बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद साई लोकुर की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। उन्होंने फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। मराठी बिग बॉस में लोगों का दिल जीत लिया था।