बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुई करीना कपूर, जल्द ही बनने वाली दूसरी बार माँ!

0
361

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी। इसी बीच आज करीना अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ नज़र आईं। देखें तस्वीरें। ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब करीना बेटे तैमूर को लेकर अपनी बहन करिश्मा कपूर के घर जा रही थीं।

बता दे की अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना लगातार फैशन को लेकर चर्चा में रही हैं। आज भी करीना कपूर सज-धज कर घर से निकलीं।  करीना दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी के दौरान शुरु से ही काफ्तान पहने दिख रही हैं। आज भी वो प्रिंटेड काफ्तान पहने दिखीं। करीना ने बालों का जुड़ा बनाया और आखों में शेड्स लगाए वो बहुत खूबसूरत नज़र आईं।  बेटे तैमूर ब्लू टीशर्ट और डेनिम में दिखे। मुंह में मास्क लगाए तैमूर मां के आगे-आगे चल रहे थे।

करीना और सैफ जल्द ही दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। घर में बच्चे के लिए गिफ्ट आने लगे हैं। कल सैफ भी गिफ्ट पैक कराकर लाते दिखे थे। फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि बेबो उन्हें खुशखबरी कब सुनाएंगी। पिछले दो दिन से करीना कहीं नज़र नहीं आईं थीं। ऐसे में जैसे ही वो घर से निकलीं उनकी ये तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो गईं।