सालो बाद एक साथ नज़र आयी करिश्मा और जया बच्चन, निखिल नंदा की जन्मदिन पार्टी में एक फ्रेम दिखी एक साथ!

0
383

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा ने 18 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी में श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा की इस पार्टी में परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। जिसमे जया बच्चन और करिश्मा कपूर सालों बाद एक साथ नजर आईं हैं।

खबरों की मानें तो ये पार्टी दिल्ली में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी कपूर के घर आयोजित की गई थी। इस पार्टी में रिद्धिमा की बेटी समारा भी मौजूद थीं। इस पार्टी में  अपने दामाद का जन्मदिन मनाने जया बच्चन भी रिद्धिमा के घर पहुंची थी। इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें करिश्मा और जया एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। बता दे की किसी वक्त में करिश्मा कपूर जया बच्चन की बहू बनने वाली थीं, लेकिन किसी वजह के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की है। करिश्मा इस पार्टी में ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और पैंट में दिखीं। करिश्मा ने बूमरैंग साझा करते हुए लिखा- Famjam। करिश्मा के अलावा उनकी कजिन रिद्धिमा ने भी कई तस्वीरें साझा की हैं। करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर के बारे में सभी जानते थे। यहां तक कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता टूट गया। इसके चलते कपूर खानदान और बच्चन परिवार में थोड़ा तनाव भी आ गया था। हालांकि धीरे धीरे इनके बीच संबंध ठीक हो गए।

बता दे की अभिनेत्री करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर के बारे में सभी जानते थे। यहां तक कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता टूट गया। इसके चलते कपूर खानदान और बच्चन परिवार में थोड़ा तनाव भी आ गया था। हालांकि धीरे धीरे इनके बीच संबंध ठीक हो गए।इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी तो वहीं करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी।