हाल ही में कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस खुशखबरी से कटरीना के परिवार में खुशी का माहौल है। ऐसे में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने अपनी भाभी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है।
शनिवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए सनी से विक्की और कटरीना के अपने पहले बच्चे की उम्मीद के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने बताया कि घर पर सभी खुश हैं, लेकिन वे नर्वस भी हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा उनके पास होगा। सनी ने कहा ‘सभी को बड़ी खुशी है और नर्वस भी हैं कि आगे क्या होगा। उस दिन का इंतजार है।’ वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा ‘स्वागत है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘हैंडसम चाचू।’
View this post on Instagram
पिछले महीने बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। अभिनेत्री अपने बेबी बंप को सहलाती हुई दिखाई दे रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनके पेट को सहला रहे थे। कैप्शन में लिखा था ‘खुशी से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।’ कटरीना के गर्भवती होने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा जुलाई में शुरू हुई, जब मुंबई के एक पोर्ट पर उनका और विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ। कटरीना ने एक ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई थी।
View this post on Instagram
कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति थे।
विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। जल्द ही वह फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का हिस्सा होंगे।