अनंत अम्बानी को डेट कर रही है राधिका मर्चेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव तौर काम कर चुकी हैं राधिका!

0
426

दोस्तों देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बीते साल मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने श्लोका मेहता से मुंबई में धूमधाम से शादी की। उनकी शादी में देश-विदेश और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इन सबके अलावा आकाश अंबानी की शादी में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की खास दोस्त राधिका मर्चेंट की।

बता दे की अनंत अंबानी और राधिका एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के इतनी करीब हैं कि उनके घर के हर आयोजनों में उन्हें देखा जाता रहा है। राधिका एन्कोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। एक समय ऐसा था जब राधिका मर्चेंट एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करती थीं।

राधिका मर्चेंट ISPRAV में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करती थीं। यह कंपनी गोवा में होलिडे होम्स की सेल करती है। ISPRAV का काम लग्जरी विला,बंगले और घर बेचती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। इसके बाद राधिका ने पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की।

राधिका को जानवरों से बहुत प्यार है। वह एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं। राधिका को पढ़ना, ट्रैकिंग और स्विमिंग बहुत पसंद है। वह करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब हुई जब राधिका ने ईशा की सगाई पर श्लोका और ईशा के साथ घूमर पर डांस किया था। तब से उन्हें अंबानी परिवार के हर आयोजनों में देखा जा सकता है।

राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी भी काफी मानती हैं। कई आयोजनों में दोनों को साथ देखा जाता है। वहीं राधिका और अंबानी परिवार के नजदीकियों को देखते हुए मीडिया पर राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार की छोटी बहू कहा जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की अक्सर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर  वायरल होती रहती हैं।