जानिए अनुष्का शर्मा के सबसे करीबी सोनू का सच, सैलरी इतनी की उड़ जायेंगे होश

0
81

सितारों संग रहने वाले लोग अक्सर कैमरे की चमक दमक के सामने तो रहते हैं लेकिन उनके बारे में इन सितारों के प्रशंसकों को कम ही पता होता है। हर बड़े सितारे संग कम से कम तीन चार लोग ऐसे होते हैं जो न सिर्फ उनके बारे में सारी अंदरूनी जानकारी रखते हैं बल्कि उनका हर पल साथ भी देते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं सोनू, जिन्हें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हर पल साये की तरह साथ देखा जाता है। वह अनुष्का संग इतना वक्त बिताते हैं कि अगर घंटों में जोड़ा जाए तो ये वक्त अनुष्का के पति विराट कोहली से भी ज्यादा निकलेगा।

जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं वह 24 घंटे अनुष्का शर्मा की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। और इन बॉडीगार्ड का नाम है सोनू। सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह हैं। वह अनुष्का शर्मा के साथ साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी सुरक्षा करते हैं। अनुष्का शर्मा, सोनू को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं और अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन हर साल मनाती हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड सोनू का जन्मदिन मनाया था और जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।

कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सोनू उर्फ प्रकाश सिंह को विराट कोहली की भी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए देखा गया है। हालांकि विराट कोहली के अपने पर्सनल बॉडीगॉर्ड भी हैं, लेकिन ज्यादातर सोनू ही उनके आस पास नजर आते हैं। सोनू कई साल से अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड हैं। अनुष्का शर्मा की विराट कोहली से शादी होने के बाद सोनू उनके भी निजी बॉडी गार्ड बन गए हैं। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत में हो या फिर विदेश में सोनू हर वक्त उनके साथ साये की तरह खड़े रहते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडी गार्ड सोनू की सालाना सैलरी कई कंपनी में काम करने वाले सीईओ से ज्यादा है। सोनू उर्फ प्रकाश सिंह की सालाना सैलरी 1.2 करोड़ रुपये है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। झूलन गोस्वामी को विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।