इस दुनिया को अलविदा कहने के कुछ घंटे पहले ‘KGF’ फेम यश संग खूब नाचे थे पुनीत राजकुमार, वायरल हो रहा वीडियो!

0
494

दोस्तों कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने साउथ फिल्म जगत सदमे में है। 46 वर्षीय पुनीत का निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। अभिनेता का निधन उस वक्त हुआ, जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। पुनीत राजकुमार को उनके फैंस ‘अप्पू’ कहते थे। अभिनेता के निधन के बाद तमाम स्टार्स से लेकर फैंस तक, उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर पुनीत राजकुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पुनीत राजकुमार सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ फेम अभिनेता यश और शिवराज कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेता पुनीत, यश और शिवराज के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके डांस को देखकर वहां मौजूद दर्शक काफी खुश हो रहे हैं।

ये वीडियो अभिनेता पुनीत राजकुमार के आखिरी पब्लिक अपीयरेंस का है। इस दौरान वह फिल्म ‘बजरंगी 2’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर उनके साथ यश और शिवराज कुमार के अलावा संतोष आनंद्रम, रिषभ शेट्टी और दिनाकर भी मौजूद थे। इस वीडियो को देखकर अब पुनीत राजकुमार के फैंस काफी ज्यादा भावुक होते नजर आ रहे हैं।

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। खास बात ये है कि, उन्होंने साल 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। इसके अलावा, पुनीत राजकुमार ने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड में अपने नाम किया था। पुनीत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें अजय, राम, अनजनी, अभी समेत कई फिल्में शामिल हैं।