12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल किये जाने पर मलाइका ने बया किया अपना दर्द!

0
1003

47 साल की मलाइका और 35 साल के अर्जुन कपूर के रोमांस की चर्चा अक्सर होती है। मलाइका और अर्जुन को अक्सर इस रिश्ते की वजह से ट्रोल किया जाता है। अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका 18 साल के बेटे की मां हैं। खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ जब उनका रिश्ता बना तो जमाने ने उंगलियां उठानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मलाइका को भद्दी बातें सुनाई जाती हैं तो एक जवान बेटे की मां से संबंध रखने पर अर्जुन कपूर का मजाक बनाया जाता है।

मलाइका और अर्जुन के साथ वाली फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट्स की भरमार होती है। इस मुद्दे पर पहली बार मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी थोड़ी और अपनी बात राखी है। मलाइका ने कहा है, ‘जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर वास्तव में नहीं होता है। यह दो दिलों के साथ दो अलग-अलग दिमागों को जोड़ने वाला होता है। दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ प्रगति से इंकार कर देता है। एक छोटी लड़की के साथ रोमांस करने वाला एक बूढ़ा व्यक्ति हर जगह पर छाया रहता है लेकिन जब रिश्ते में महिला बड़ी हो जाती है, तो उसे ‘बुड्ढी’ ‘डेस्पेरेट’, ‘गोल्ड डिगर’ जैसे शब्दों को सुनना पड़ता है।’

मलाइका पिछले तीन सालों से इस तरह के तानों का शिकार हो रही हैं और अब उन्होंने खुलकर इस मुद्दे पर काफी कुछ बोला है। उन्होंने ये भी कहा कि आज भी जिन लोगों को ऐसा लगता है कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा हुई तो उन्हें आगे चलकर रिश्ते में रहते हुए तालमेल बिठाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, तो ऐसे लोगों को बता दें कि एक रिश्ते को निभाना पूरी तरह से दो लोगों की अंडरस्टैंडिंग पर निर्भर करता है।

किसी के साथ प्यार में पड़ना आसान हो सकता है, लेकिन उसे निभाने के लिए कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। लोगों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो महिलाएं उम्र में बड़ी होती हैं, वे एक रिश्ते को संभालने के लिए अधिक समझदार और परिपक्व होती हैं। मलाइका ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते की वजह से अरबाज खान से तलाक लिया है। साल 2016 में ही अरबाज और मलाइका अलग हो गए थे।

बता दे की मलाइका और अर्जुन के अफेयर ने खान परिवार में खलबली मचा दी थी। सलमान और उनके परिवार ने बहुत कोशिश और चाहा कि अरबाज मलाइका का घर ना टूटे लेकिन डिवोर्स हो ही गया। अर्जुन और मलाइका अपने इस रिश्ते की खातिर खान खानदान से दुश्मनी मोल चुके हैं। सलमान खान से अर्जुन की बातचीत बंद हो गई। साथ ही खबर ही की उनके पिता बोनी और बहन को भी इनका रिश्ता स्वीकार नहीं है लेकिन परिवार के बाकि लोग इस रिश्ते से खुश है।