पत्नी ने KBC में आकर की अपने पति की बुराई, पति ने कर दिया पत्नी और शो पर केस!

0
527

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में आए दिन नए-नए प्रतिभागी आते रहते हैं। इस शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सभी कंटेस्टिंट से बहुत सारी हंसी मजाक करते हैं और कभी-कभी उनके जीवन के संघर्षों के बारे में भी पूछ लेते हैं। इसी प्रकार से कुछ दिन पहले प्रसारित हुए एक शो में एक महिला आई हुई थी। अमिताभ ने उस महिला को भी जीवन के संघर्ष के बारे में पूछा। तो उसने अपने बारे में काफी कुछ बताया जो उसे बाद में भारी पड़ गया।

महिला ने केबीसी में सार्वजनिक रूप से अपने पति के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति उन्हें बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करते और उनके पति के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं है। दोनों पति-पत्नी का कोर्ट में अंडरट्रायल केस चल रहा है। इसी बात से नाराज हुए महिला के पति विनय खरे ने उनके ऊपर कोर्ट में केस कर दिया। इतना ही नहीं विनय खरे ने कौन बनेगा करोड़पति इस शो पर भी केस कर दिया।

विनय खरे ने लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा की हाल ही में मेरी पत्नी कौन बनेगा करोड़पति शो में गयी थी जहां उसने मेरा अपमान किया है। जब हमारा केस अभी कोर्ट में चल रहा है तो वो कौन होती है अपनी तरफ से फैसला सुनाने वाली और मेरे खिलाफ बुराई करने वाली। विनय ने आगे यह भी लिखा की वो इस केस को अंतिम छड़ तक लड़ते रहेंगे और हार नहीं मानेंगे।

विनय ने ट्वीट कर के यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी सारी सेविंग पत्नी के काम में लगा दी और पत्नी अब एक अच्छा बिज़नेस चला रही है और उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा क्योंकि उनकी पत्नी ने उनपर केस कर दिया है और साथ ही साथ अलग अलग कोर्ट में जाकर मुझसे और पैसे मांग रही है। इसके साथ ही विनय खरे ने चैनल पर भी आरोप लगाया है और यह सवाल किया है कि जिस व्यक्ति का अंडर ट्रायल केस चल रहा है उसके बारे में इस शो में एक तरफा पक्ष कैसे दिखाया जा सकता है।