70 साल के बुजुर्ग पिता का शराबी बेटे ने तोडा हाथ, किया घर से बेघर, बुजुर्ग दंपत्ति चाय बेच कर रहे गुज़ारा!

0
696

दोस्तों हाल ही में बाबा का ढाबा की लोगों ने काफी मदद की। सोशल मीडिया ने दिखा दिया कि लोग बुजुर्गों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। अपने-अपने इलाके में लोगों ने बुजुर्गों की मदद की। अब खबर है दिल्ली के द्वारका से। 70 साल के एक बुजुर्ग कपल की कहानी वायरल हो रही है। कहानी इतनी दर्दनाक है कि सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाएं। इस दंपत्ति की उम्र लगभग 70 साल है। दिल्ली के द्वारका इलाके में चाय बेचते हैं। वजह है गुजर-बसर के लिए पैसे कमाना। दोनों ने मिलकर सड़क पर ही चाय का स्टॉल लगा रखी है। उनकी कहानी इंस्टा पर विशाल शर्मा नाम के यूजर ने शेयर की।

इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि उनके शराबी बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया। यहां तक कि बुजुर्ग पिता का हाथ भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, उनके दामाद ने भी बुजुर्ग दंपत्ति के साथ बदतमीजी की। कुछ महीने हालांकि उन्होंने भुट्टे भी बेचे हैं। पर उनकी बेटी ने अपने माता-पिता की मदद की और उन्हें एक छोटी सी चाय की शॉप खोलकर दी। ये शॉप सुभाष अपार्टमेंट फेस-1 द्वारका के पास है।

विशाल ने इसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने खासतौर पर डॉक्टर्स से ये अपील की कि उन्हें बाबा की इस इंजरी को ठीक करने के लिए आगे आना चाहिए। इतना ही नहीं, विशाल ने खुद इस बुजुर्ग कपल को आर्थिक सहायता दी। लोगों से ये अपील की कि बुजुर्ग दंपत्ति की मदद के लिए आगे आएं।

मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने भी विशाल के वीडियो पर कमेंट किया और बाबा की मदद करने के लिए एड्रेस मांगा। पहली बात तो लोग विशाल की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इनकी कहानी दुनिया के सामने रखी। दूसरी बात यूजर्स बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करने की इच्छा जता रहे हैं। अगर आपके आसपास भी कोई ऐसी कहानी है तो शेयर करें क्योंकि इस दौर में हमारे बुजुर्गों को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। हमारे पास सबसे तगड़ा हथियार है वो है सोशल मीडिया जो हमें पूरी दुनिया से जोड़े हुए है।