भोजपुरी के इन सितारों ने दिखाया है बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा, देखें कौन-कौन हैं शामिल!

0
312

दोस्तों भोजपुरी इंडस्ट्री ने आज पूरे दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, भोजपुरी फिल्में साउथ फिल्मों और मराठी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। ना सिर्फ ये फिल्में बड़ी बजट में बनती हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ये करोड़ों का कारोबार करती हैं। भोजपुरी सितारों की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच बेहद है और दर्शक भी अपने पसंदीदा सितारों को सिर आंखों पर बिठाते हैं।

यही नही भोजपुरी कि फिल्मों में अब सिर्फ भोजपुरी स्टार्स ही काम नहीं करते बल्कि बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक भी इन फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के इन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है।

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी काम कर चुकीं हैं और कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। यूं तो मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी मगर साल 2005 में उन्होंने अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में एक आइटम नंबर किया था। इतना ही नहीं मोनालिसा ने गोविंदा की फिल्म ‘पैसा है तो हनी है’ में भी कैमियो रोल भी किया है।

रवि किशन

फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाले रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड के भी कई फिल्मों में काम किया है जिनमे सलमान खान की फ़िल्म ‘तेरे नाम’, सैफ की फ़िल्म ‘बुलेट राजा’, ‘लक’, ‘फिर हेरा फेरी’ समेत कई नाम शामिल है।

मनोज तिवारी

जाने माने अभिनेता मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज तिवारी ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ’23rd March 1931: Shaheed’ में भी काम किया है। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल स्टारर इस फ़िल्म में मनोज ने वीरभद्र की एक अहम भूमिका निभाई थी।

विनय आनंद

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर नामों में से एक विनय आनंद ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सबसे पहले वह गोविंदा और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘आमदनी अठानी खारचा रूपैया’ में नजर आए थे और इसके बाद वह ‘दिल ने फिर याद किया’ में भी काम किया था।

शुभी शर्मा

भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा  जॉन अब्राहम के साथ एक आइटम नंबर में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम बैक’ के ’20 -20′ गाने में भी अपने आइटम नंबर का जलवा दिखा चुकी हैं।