सुशांत सिंह के बहनो पर हुई एफआईआर पर मुंबई पुलिस का सामना आया बयान, मामले को रद्द करने की याचिका खारिज करने की मांग की!

0
417

दोस्तों बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बदलता नज़र आ रहा हैं। हाल ही में सुशांत की बहनों के खिलाफ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिया ने पिछले महीने सुशांत की बहनो मीतू सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर सुशांत की बहनों ने कोर्ट में इस मामले को रद्द करने की याचिका दायर की थी।

वहीं अब दोनों बहनों पर दर्ज मामले को लेकर मुंबई पुलिस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमवार को मुबंई पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि इस सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर से अपराध उजागर हुआ है। सीबीआई ने भी इस एफआईआर को कानूनी रूप से गलत बताया था। जिसके बाद अब बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक निखिल कापसे ने एक हलफनामा दायर किया है। जिसमें कहा गया है कि राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दायर करके पुलिस सीबीआई की जांच को ‘प्रभावित करने या पटरी से उतारने’ की कोशिश नहीं कर रही है।

मुंबई पुलिस ने अपनी इस एफआईआर को लेकर कोर्ट में एक एफिडेविट फाइल किया है। इस एफिडेविड में कहा गया है कि वो एफआईआर फाइल करने को लेकर कर्तव्यबद्ध थी। पुलिस ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को भी खारिज किया है जिसमें कहा था कि वो 34 साल के एक्टर और उनकी बहनों की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस ने अपने इस हलफनामे में सुशांत की बहनों- प्रियंका सिंह और मीतू सिंह- की ओर से दाखिल की गई याचिका को खारिज करने का आग्रह किया है।

इससे पहले बीते मंगलवार (27 अक्तूबर) को रिया चक्रवर्ती ने भी दोनों बहनों के द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज करने की अपील की थी। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका को खारिज करे दें। वहीं अब मुंबई पुलिस की तरफ से भी यही याचिका दाखिल की गई है। मुंबई पुलिस ने अपने हलफनामे में बहुत कुछ लिखा है।