दोस्तों बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कर ने 24 अक्टूबर को रोहन प्रीत संग शादी की है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई में हनीमून मना रहे हैं। नेहा अपने हनीमून के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उनके फोटो में टैग की गई लोकेशन दुबई के एटलांटिस द पाम की है। जहां एक रात रुकने के लिए वे दोनों 1 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं।
नेहा की इंस्टाग्राम पोस्ट्स से यह पता चला है कि वे दोनों रीगल सूइट क्लब में ठहरे हैं। एटलांटिस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस रीगल सूइट रूम में एक रात रुकने की कॉस्ट 72 हजार 403 रुपए है। अगर आफ ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह कीमत बढ़कर 89 हजार 370 रुपए तक पहुंच जाती है। वहीं अगर आप डिनर भी करते हैं तो यही कीमत बढ़कर 1 लाख 1 हजार 813 रुपए हो जाती है।
नेहा ने मंगलवार को लग्जरी होटल द्वारा उनके लिए किए गए खास इंतजाम के फोटो भी शेयर किए। जिसमें वे होटल के प्राइवेट बीच पर नजर आए। इसके पहले की फोटोज में नेहा और रोहन के वेलकम के समय की झलकियां भी थीं। जिसमें उनके लिए चॉकलेट्स, केक और बाकी लग्जरी फैसिलिटीज का अरेंजमेंट्स नजर आया।