प्रियंका की शानदार तस्वीरों पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए निक जोनास, फैंस ने दिया फीडबैक

0
22

निक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब भी प्रियंका भारत आती हैं तो पूरी लाइमलाइट लूट लेती हैं। निक ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की खूब तारीफ की। निक के इस कमेंट पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वाकई में बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें निक जोनस जैसा जीवनसाथी मिला है। जब से प्रियंका की निक से शादी हुई है, उन्हें सभी भारतीय प्रशंसक नेशनल जीजी कहने लगे हैं। निक अक्सर सार्वजनिक रूप से प्रियंका के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। हाल ही में, जब प्रियंका ने अपने शूट की बेहद ही कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। प्रियंका की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर निक खुदको रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ ऐसे की, जिसपर अब प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं लगातार दे रहे हैं। निक ने प्रियंका की इन तस्वीरों पर लिखा, वाओ वाओ वाओ..।

निक के इस कमेंट के बाद कई हस्तियों ने भी प्रियंका के लुक की तारीफ की। भूमि पेडनेकर ने लिखा, “वाह”, राजकुमार राव की पत्नी और अभिनत्री पत्रलेखा ने दो फायर इमोजी बनाए। प्रशंसकों ने भी तस्वीरों पर रचनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, ”सबसे खूबसूरत” एक और प्रशंसक ने लिखा, “निक, आपकी पत्नी सुंदर है।” कुछ प्रशंसकों ने निक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, एक ने कहा, “जीजा जी भी वाह है,” एक और प्रशंसक ने लिथा, “हम समझ गए, जीजू।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “जीजू, आप ग्रीन फ्लैग हैं।” एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘निक और प्रियंका की बेस्ट जोड़ी’।

हाल ही में प्रियंका भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग इवेंट में बरगंडी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “‘पुराने दिन, ताजा यादें’। काम की बात करें तो प्रियंका फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में प्रियंका एक महिला समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही अपनी जासूसी सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here