प्रियंका चोपड़ा ने अपशब्द बोल कर निक जोनास को गाड़ी से उतारा,पहली बार प्रियंका-निक के बीच दिखा टेंशन!

0
550

प्रियंका एवं निक अपनी एक्टिविटी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में खबर आ रही है की निक जोनास अपनी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ आने वाली हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में एक कैमियो की भूमिका करते नजर आएंगे। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार निक को प्रियंका के साथ लंदन में एक कैब में फिल्म की शूटिंग करते देखा गया, जिसके बाद यह खबर फैल गई।


यह जोड़ी एक तनावपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थी और प्रियंका को निक को कार से बाहर निकलने के लिए कहते देखा जा सकता है। प्रियंका इस दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल करती है। निक को फिर कैब का दरवाजा खोलते और बाहर निकलते देखा गया। जिम स्ट्रॉसे द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म सोफी क्रमर के उपन्यास पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का अंग्रेजी रीमेक है। इस फिल्म में सैम हेघन भी हैं।

निक और प्रियंका की जोड़ी को म्यूजिक वीडियो के बाद उनके फैंस परदे पर साथ में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होने वाली है। बता दें कि हाल ही में निक और प्रियंका की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शादी की सालगिरह विश की थी। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। 2 दिसंबर, 2018 को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।