राजकुमार राव और पत्रलेखा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड हुआ वायरल, आज हो जायेंगे एक दूसरे के!

0
339

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आखिरकार 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में हो रही है। इसी बीच अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजकुमार और पत्रलेखा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड एक्टर के एक फैनपेज पर शेयर किया गया है।

शादी का कार्ड इंडिगो कलर का है और यह शादी की डेट से लेकर वेडिंग वेन्यू तक कंफर्म कर रहा है। शादी का कार्ड राजकुमार राव की दुल्हन यानी पत्रलेखा की साइड का लग रहा है। कार्ड के ऊपर शैंडलियर्स, कमल के फूल और मोन्यूमेंट्स बने हैं, जो उनके वेडिंग होटल से काफी सिमिलर हैं।

वेडिंग कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन यानी कि राजकुमार राव और पत्रलेखा और उनके पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ है। कार्ड पर शादी की तारीख सोमवार 15  नंबर है और वेडिंग वेन्यू में ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ का नाम लिखा है, जहां राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का जश्न चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

बता दे की शनिवार को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट कर ली है, जिसकी कुछ फोटोज सामने आ रही हैं। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा अब अपने रिश्ते को एक नए पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं।सगाई की थीम व्हाइट रखी गई थी। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सभी गेस्ट भी व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग अंदाज में दिखाई दिए। डेकोरेशन को भी थीम के हिसाब से व्हाइट रखा गया था। फैंस को अब कपल की शादी की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है।