एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे रणवीर सिंह और दीपिका, आखिर क्या हुआ ऐसा की नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं? देखें

0
32

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर दिखे, जिन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के व्यवहार को देख नेटिजंस प्रतिकियाएं दे रहे हैं। आइए जानत हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया कि नेटिजंस दे रहे रिएक्शंस।

आज सोमवार के दिन बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री ने सफेद रंग की ओवरसाइज्ड टीशर्ट पहन रखी है, साथ ही गॉगल लगाए दिख रही हैं। वहीं अभिनेता ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप लगाया हुआ है और माक्स पहने भी दिख रहे हैं। उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वीडियो में रणवीर सिंह के पिता भी दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर ही अभिनेता के पिता ने दोनों को गले लगाया। पिता से गले लगने के बाद अभिनेता ने अपने पिता के पैर भी छुए। दोनों के इस व्यवहार ने फैंस को खुश कर दिया। एक यूजर को दीपिका का अपने ससुर से गले लगना अच्छा लगा। वहीं एक अन्यू यूजर ने लिखा कि कितना सुंदर परिवार है।

अगर इनके काम की बात करें तो ये दोनों इंडट्री के धाकड़ कलाकार हैं। आखिरी बार दोनों ‘सिंघम अगेन’ में दिखे थे। दोनों अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं। हालांकि, अभी तक इनकी फिल्मों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।