बॉलीवुड में रणवीर सिंह ने पुरे किये 10 साल, शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच किया था सामना, अनुष्का को जड़ा था थप्पड़!

0
402

दोस्तों बॉलीवुड के अतरंगी अभिनेता रणवीर सिंह को  बॉलीवुड फिल्म जगत में 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बरात‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी।बैंड बाजा बारात‘ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें रणवीर के किरदार का नाम बिट्टू शर्मा था। वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द बुनी गई इस फिल्म में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया।

इस फिल्म के बाद अभिनेता रणवीर ने अपने छोटे से करियर में ही बड़ेबड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया। लेकिन बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचना उनके आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच तक का सामना करना पड़ा था।रणवीर सिंह ने इस बात खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था। फिल्मों में संघर्ष के दौरान उनकी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस शख्स ने रणवीर को अपने घर बुलाया था।

रणवीर ने कहा था, ‘उसने मेरा रेज्यूमे भी नहीं देखा। उसने मुझसे कहा कि तुम स्मार्ट और सेक्सी बनो। ऐसे लोग बहुत आगे जाते हैं। मैं तुम्हें कई ऑफिस भेजूंगा और तुम्हें कोई छुए तो आपत्ति नहीं होनी चाहिए।‘ फिल्म बैंड बाजा बरात के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर को लिया जाना था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। यशराज फिल्म्स को एक नए चेहरे की तलाश थी और इसी के चलते ये रोल रणवीर की झोली में आ गया। 

बैंड बाजा बरात में रणवीर सिंह के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकरणवीर अपने करेक्टर में इतना डूब गए कि उन्होंने अनुष्का को सच में थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अनुष्का से माफी भी मांग ली साथ ही इस फिल्म के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरे भी समाने आई थी लेकिन बाद में ये दोनों अलग हो गए थे। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया।