दोस्तों लंबे समय से फिल्मो से दूर चल रहे है अभिनेता रणवीर सिंह को उनके फैंस परदे पर देखना चाहते हैं। वही जल्द उनके फैन्स का वो इंतजार खत्म होने जा रहा है। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस पर काम शुरू कर दिया है। जिस फिल्म को लेकर कई तरह की बात कही जा रही थीं, वही इसी बीच रणवीर सिंह बिंगो के ऐड में नज़र आ रहे है लेकिन अब रणवीर सिंंह के इस लेटेस्ट ऐड का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। सुशांत के फैन्स का मानना है कि रणवीर ने ऐड में सुशांत का मजाक उड़ाया है।
See how Ranveer Singh and bingo together make fun of SSR.
Their tagline should be “Brand of India but not pride of India” #BoycottBingo#RepublicRoar4SSR pic.twitter.com/CJcSu7KeCP— DAYANAND BAIRAGI (@Imonly4sushant) November 19, 2020
बता दे की अभिनेता रणवीर के इस मोनोलॉग से सुशांत के फैन्स नाराज हो गए और उन्होंने ट्विटर पर विरोध करना शुरू कर दिया। हाल ही में इस स्नैक्स का नया ऐड रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह से उनके रिलेटिव पूछते हैं, ‘आगे क्या प्लान्स हैं?’ इस पर रणवीर मोनोलॉग बोलते हैं, जिसमें ज्यादातर फिजिक्स और साइंस के टर्म्स हैं।


फैन्स का मानना है कि रणवीर सुशांत का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ ने रणवीर का मजाक उड़ाया है कि वह सुशांत को कॉपी कर रहे हैं, पर उनके जैसे इंटेलिजेंट नहीं। सोशल मीडिया पर रीसेंटली #NoSushantNoBollywood #BoycottBollywood #BoycottBingo जैसे हैशटैग ट्रेंड हुए। ये हैशटैग बिंगो के नए ऐड के विरोध में थे।