दोस्तों देश के जाने माने बिज़नेस मैन रतन टाटा अपने आप में बहुत ही बड़े व्यक्ति है। वे काफी लोगो की मदद करते है लेकिन आज आपको एक ऐसी के बारे में बता रहे है जो गलत अंजाम तक पहुँच गयी होती तो शायद रतन टाटा हमारे बीच में न होते, लेकिन लोगो की दुवाओ ने उनको बचा लिया।
बता दे की एक प्लेन उड़ रहा था और उसमे रतन टाटा भी मौजूद थे। उस प्लेन का उड़ते समय इंजन काम करना बंद कर चुका था और अब ऐसा लग रहा था कि कुछ नही होगा। मगर रतन टाटा उस उम्र में भी काफी बड़े एक्सपर्ट थे, सो उन्होंने प्लेन का कण्ट्रोल अपने हाथ में ले लिया और उन्होंने प्लेन की बहुत ही सेफ तरीके से लैंडिंग करवा दी। प्लेन के नीचे आने पर उनका और उनके अपनों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नही था।
इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते है कि रतन टाटा देश के इकलौते ऐसे उद्योगपति है जिनको देश का फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने का मौक़ा मिला है। उन्होंने इसे बहुत ही सरलता के साथ में उड़ाया टेक ऑफ करवाया और अच्छे तरीके से वो इसे लैंड भी करवा दिए, कुल मिलाकर के देखे तो रतन टाटा में एक साथ में इतनी सारी खूबियाँ मौजूद है जो अंदाज लगाना ही मुश्किल है और ये अपने आप में बहुत ही शानदार बात है कि उन जैसा व्यक्ति आज भारत का नागरिक है।
आपको शायद मालूम नही हो तो देश की सबसे पहली एयर लाइन टाटा एयरलाइन ही थी और इसे टाटा ग्रुप के द्वारा चलाया जाता था, इसकी पहली फ्लाइट कराची से बम्बई के बीच में चली थी लेकिन बाद में ये भारत सरकार को दे दी गयी और उन्होंने इसका नाम बदलकर के एयर इंडिया रख दिया जिसके बारे में आप भी जानते है कि आज वो देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइन है।