मशहूर एक्टर समीर खाखर का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, बोरीवली में होगा अंतिम संस्कार

0
424

दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का रोल प्ले कर पॉपुलर हुए समीर खाखर का निधन हो गया है। हाल ही में सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा धक्का लगा है। ऐसे में समीर खाखर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। समीर खाखर ने छोटे-छोटे रोल प्ले करके दर्शकों के दिलों में राज किया। एक समय के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कर दिया था और अमेरिका शिफ्ट हो गए थे, अमेरिका से वापस लौटने के बाद भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हो गए थे।

समीर के रिश्तेदार गणेश खाखर ने ई-टाइम्स को बताया, “वो सांस की तकलीफ से पीड़ित थे, फिर वो बेहोश हो गए। हमने डॉक्टर को बुलाया और उन्होंने सुझाव दिया कि हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं। उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था और पेशाब करने में भी दिक्कत थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह 4:30 बजे वो गिर गए थे।”

समीर खाखर ने कई फिल्मों में अपने किरदारों से लोगों को गुदगुदाया है। जिसके कुछ समय बाद वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। हालांकि अमेरिका से वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर इंडस्ट्री में एंट्री ली और फिल्मों के अलावा अदालत और संजीवनी जैसे टीवी शोज में नजर आए। इसके अलावा वो जी5 की वेब सीरीज सनफ्लावर में भी नजर आए। संजीव ने 2020 में नवाजुद्दीन की फिल्म सीरियस मैन में पॉलिटिशियन का किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही बटोरी थी।

 

समीर खाखर की 71 साल की उम्र में निधन की खबर से दर्शक दुखी हैं। उन्होंने 1987 में आई फिल्म ‘जवाब हम देंगे’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो मेरा शिकार, शहंशाह, गुरु, नफरत की आंधी, परिंद जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं।