200 करोड़ के इस लग्जरी घर में रहते हैं शाहरुख खान, देखिए सपनों के महल ‘मन्नत’ अंदर की तस्वीरें!

0
586

दोस्तों बॉलीवुड के किंग खान का आज जन्मदिन है। दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान  आज 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वे महामारी के बीच मन्नत के बाहर जमा न हों लेकिन फिर भी उनके फैंस उनके घर के भर उनको विश करने पहुंचे गए। किंग शाहरुख का घर मन्नत फैंस के बीच आकर्षण का क्रेंद्र माना जाता है। बड़ी संख्या में फैंस उनके घर को देखने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मन्नत के अंदर की तस्वीरें..

बता दे की शाहरुख के इस लग्जरी बंगले का नाम ‘मन्नत’ है। इस घर को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी ने ये घर 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है। पहले इसे विला विएना के नाम से जाना जाता था। अब इस बंगले पर शाहरुख खान राज करते हैं। ‘मन्नत’ से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे। शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे। बता दें कि ‘मन्नत’ में सनी देओल की फिल्म ‘नरसिम्हा’ का क्लाइमैक्स शूट हुआ था। इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग भी हुई थी।

बता दे की शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर ‘मन्नत’ रखा। मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, ‘मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।’ शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है।

मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। यह बंगला कभी ‘विला विएना’ के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित ‘शिमॉल्ड आर्ट गैलरी’ के भी स्थापक हैं। वे ही इस बंगले के मालिक थे। शाहरुख ने इनसे ये बंगला खरीदा था। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने ‘मन्नत’ को संवारा है। बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। वे बताती हैं कि इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा। वे ट्रैवलिंग करतीं, एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदतीं और घर के हर कोने को पूरी शिद्दत से सजातीं, ताकि सब परफेक्ट लगे।

लिविंग स्पेस में जितनी स्टाइलिंग है, प्राइवेट स्पेस उतने ही सिंपल रखे गए हैं। गौरी ने यहां प्रैक्टिकल फर्नीचर रखे हैं। पास ही बुक्स रखी हैं और बोर्ड गेम खेलने का एरिया भी। यहीं पर फैमिली की तस्वीरें भी सजाई हैं। गौरी के काम करने की जगह भी इसी घर में है। शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। मन्नत बाहर से इतना खूबसूरत है कि मुंबई आने वाला हर शख्स यहां एक बार फोटो जरूर क्लिक कराता है। इस वजह से भी शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है।

शाहरुख ने दिल्ली से मुंबई आकर टीवी पर ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। हाल ही में एक यूजर ने शाहरुख से ‘मन्नत’ बेचने के बारे में सवाल पूछा था। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा था कि मन्नत लोगों के आगे सिर झुकाने से मिलती है। शाहरुख ने दिल्ली से मुंबई आकर टीवी पर ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। हाल ही में एक यूजर ने शाहरुख से ‘मन्नत’ बेचने के बारे में सवाल पूछा था। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा था कि मन्नत लोगों के आगे सिर झुकाने से मिलती है।