दोस्तों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान छोटे बेटे अबराम के साथ अपनी बेटी सुहाना को सी ऑफ करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान काफी हाई सिक्योरिटी के बीच किंग खान अपने बेटी क सात दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क जा रही हैं और शाहरुख खान उन्हें छोड़ने गए थे। इस दौरान शाहरुख लंबे बालों में कैप लगाए दिख रहे थे। उन्होंने ये लुक फिल्म ‘पठान’ के लिए अपनाया है। शाहरुख खान इस दौरान अपनी ब्रांड न्यू कार में नज़र आये।
View this post on Instagram
बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि सुहाना लॉकडाउन के समय से भारत में अपने परिवार के साथ थीं। वहीं अब वो वापस लंदन अपनी पढ़ाई के लिए चली गई हैं। इस दौरान शाहरुख खान के साथ गौरी भी दिखाई दी।