फुटबॉलर डिएगो मैराडोना के नि-धन पर शाहरुख, अजय देवगन सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि!

0
475

दोस्तों फुटबॉल के महान प्लेयर्स में से एक डिएगो आर्मैंडो मैराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया।  डिएगो मैराडोना के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया है और कई बॉलीवुड सितारों शाहरुख़ खान, अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, सहित कई सितारों ने इस महान खिलाडी को श्रद्धांजलि दी है।

  शाहरुख खान

शाहरुख खान ने मैराडोना को याद करते हुए लिखा है, “डिएगो मैराडोना…आपने फुटबॉल को और भी खूबसूरत बना दिया था। आप वाकई बहुत याद आएंगे। आशा करते हैं, जैसा मनोरंजन आपने इस दुनिया में किया, वैसे ही स्वर्ग में भी सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।”

अजय देवगन

अजय देवगन ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, “कई साल तक मैराडोना के खेल और जिंदगी को फॉलो किया है। मैदान (अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म) इस खेल के करीब लेकर आई। वे फुटबॉल के दिग्गज और पैशनेट स्पोर्ट्समैन थे। उन्हें जाते देख दुखी हूं। आत्मा को शांति मिले डिएगो मैराडोना।”

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो मैराडोना। अब तक के सबसे महान फुटबॉल प्लेयर्स में से एक। एक सच्चे लीजेंड।”

बोनी कपूर

प्रोड्यूसर बोनी कपूर लिखते हैं, “अच्छा फुटबॉलर चला गया। मैदान की टीम डिएगो मैराडोना के निधन पर शोक जताती है। दिग्गज कभी नहीं मरते, उनकी विरासत हमेशा रहती है।”

 शेखर कपूर

फिल्ममेकर शेखर कपूर लिखते हैं, “आपकी आत्मा को शांति मिले मैराडोना…पेले के बाद फुटबॉल के सबसे महान जीनियस।”

महेश बाबू

साउथ इंडियन फिल्म अभिनेता महेश बाबू ने लिखा- “दिग्गज का निधन…आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो मैराडोना।”

मैराडोना ने 4 FIFA वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेले, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था। 1986 वर्ल्ड कप में वे अर्जेंटीना के कैप्टन भी थे। वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था। मैराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बैलन डी ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है।