आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है और इस दिन सबको इंतजार था शहनाज गिल के स्पेशल मैसेज का। तो ठीक रात को 12 बजे के बाद शहनाज ने कई प्यारी सी रोमांटिक तस्वीरों के साथ अपने सिद्धार्थ को याद किया। सोशल मीडिया पर कभी इस जोड़ी पर प्यार लुटाने वाले शहनाज की पोस्ट को देखकर इमोशनल हो रहे हैं।
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बॉन्डिंग लोगों को पसंद आती थी। इन दोनों के बीच आपसी नोकझोंक को देखने के लिए इनके चाहने वाले बेताब रहते थे। सिड-नाज की बदौलत ही बिग बॉस 13 टीवी इतिहास का सबसे सफल शो माना जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच मजबूत होता रिश्ता देख सलमान खान भी उन्हें एडवाइज देने लगे थे। आज यानी 12 दिसंबर को सिद्धार्थ के बर्थडे के दिन फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।

शहनाज के भाई शहबाज ने भी पोस्ट पर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया इसके साथ ही बाकी सेलेब्स ने भी लिखा कि सिद्धार्थ हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। फैंस तो सिड को देखकर इमोशनल हो गए। बता दें कि साल 2021 को 2 सितंबर के दिन सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे थे। शहनाज को इस सदमे से उबरने में काफी समय लग गया। इस बार 2 सिद्धार्थ शुक्ल की डेथ एनिवर्सरी पर तो शहनाज ने ना कोई पोस्ट किया और ना ही सिड की फैमिली के साथ शांती पूजा में शामिल हुईं। लोगों ने उन्हें इसे लेकर काफी ट्रोल भी किया था।