एवरेस्ट फेम शमता अंचन ने बॉयफ्रेंड गौरव संग लिए सात फेरे , सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी की तस्वीरें!

0
527

दोस्तों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादी की धूम देखने को मिल रही है। इस साल की शुरूआत में ही वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए। वहीं हाल ही में अभिनेत्री शमता अचंन भी शादी के बंधन में बंध चुकी है। एवरेस्ट फेम अभिनेत्री शमता अंचन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

बता दे की टीवी शो अभिनेत्री शमता और गौरव अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि अभिनेत्री शमता ने 8 फरवरी 2020 को बेहद सादगी भरे अंदाज में गौरव वर्मा से शादी रचाई है। उनकी शादी में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार मौजूद थे। शमता के शो ‘एवरेस्ट’ के सह कलाकार रोहन गंडोत्रा और साहिल सलाथिया भी शादी में शामिल हुए थे।

दुल्हन के रूप में शमता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने सोने के गहने पहने थे। उन्होंने अपने इस लुक के साथ बहुत हल्का मेकअप किया था। लाल रंग की लिपस्टिक और लाल बिंदी में शमता किसी खूबसूरत परी जैसी नजर आ रही थीं। वहीं गौरव वर्मा ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी जो शमता के साड़ी के रंग से मेल खा रही थी।

बता दें कि शमता अंचन के पति गौरव वर्मा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। शायद ये ही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी में भी कम लोगों को न्यौता दिया था। बात करें शमता की तो उन्हें ‘अंजलि सिंह रावत’ के किरदार में फैंस का खूब प्यार मिला है। दर्शकों को शमता की खूबसूरती ही नहीं बल्कि दमदार अभिनय भी खूब पसंद आता है।

अभिनेत्री शमता टीवी जगत में अच्छा नाम कमा रही हैं। ‘एवरेस्ट’ शो के अलावा उन्हें ‘बिन कुछ कहे’ शो में भी काफी पसंद किया गया था। शमता अंचन को उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता पिछले साल 2020 में मिली थी जब उन्हें रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ में काम करने का मौका मिला था।