बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। फैंस श्रद्धा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा भी अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच श्रद्धा अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही हैं।
श्रद्धा 3 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस को उनके परिवार ने भी इस खास दिन पर विश किया है। इनमें सबसे अनोखा अंदाज शक्ति कपूर का है। श्रद्धा अपने पिता के साथ अक्सर वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
View this post on Instagram
शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया। एक्टर के इस वीडियो में कई सारे लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शक्ति ने इस वीडियो में सभी से श्रद्धा को विश करने के लिए कहा। बेटी के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शक्ति ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा।
View this post on Instagram
पिता के अलावा श्रद्धा कपूर को उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई बेहद अलग अंदाज में दी। सिद्धांत ने श्रद्धा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके लिए खूबसूरत नोट लिखा। सिद्धांत ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे दयालु बहन, बेस्ट बेटी, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट भांजी, बेस्ट कजिन, बेस्ट आंटी और हर चीज में बेस्ट, एक रोल मॉडल, सबसे बड़े दिलवाली, सबसे प्यारी इंसान, सबके लिए करने वाली, हमेशा करुणा और दया रखने वाली। इस दुनिया में आने के लिए और ढेर सारा बरसाने के लिए शुक्रिया। मेरी आंखों का तारा आपको जन्मदिन की बधाई हो।आई लव यू।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।