Sonakshi ने पोस्ट कीं शादी की तस्वीरें, बोलीं- दो प्यार करने वालों के लिए पूरी कायनात एक हो गई!

0
4

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई है। दोनों ने अपने करीब सात साल पुराने रिलेशन को रिश्ते में तब्दील किया है। मजहब की दीवार तोड़ दोनों ने एक-दूसरे को अपनाया है। एक-दूजे के हो जाने की खुशी दूल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे पर साफी नजर आई। अब अपनी खुशी को सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरों के साथ शब्दों में पिरोया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को दोनों परिवारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी का पंजीकरण कराया। इसके बाद भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। दोनों की शादी में फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। यूं तो शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन, आज सोनाक्षी ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उनकी और जहीर की शादी में शामिल हुए। दुआएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है, ‘वाह क्या दिन था!!! प्यार, खुशियां, साथ, उत्साह, गर्मजोशी और हमारे सभी दोस्तों, परिवार और टीम से मिला सहयोग….ऐसा लगा मानों कि दो प्यार करने वालों को मिलाने के लिए पूरी कायनात एक हो गई है और उन्हें वह सबकुछ दे देना चाहती है, जिसकी उन दो लोगों ने उम्मीद की थी, दुआएं की थीं और मांगा था’।

सोनाक्षी ने आगे लिखा, ‘जो कुछ भी हुआ है, अगर यह ईश्वरीय हस्तक्षेप नहीं है… तो हम नहीं जानते कि क्या है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए और एक-दूसरे को पाकर वाकई बेहद खुश हैं और इतना प्यार हमारी रक्षा कर रहा है। हम वाकई खुशनसीब हैं’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने दौर के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। वहीं, जहीर इकबाल बिजनेसमैन इकबाल रतनसी के बेटे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की लव स्टोरी वर्ष 2017 में 23 जून को ही शुरू हुई थी। इसका खुलासा खुद सोनाक्षी ने अपनी एक पोस्ट में किया है। करीब सात साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here