सोनम कपूर दो साल के बच्चे वायु कपूर आहूजा की मां हैं। सोनम कपूर कभी कॉलेज नहीं गईं। इसका उन्हें पछतावा है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह अपने बच्चे के लिए बड़ा काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति आनंद आहूजा ने हाल ही में उन्हें पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के एक स्कूल का दौरा कराया। इससे उन्हें ईर्ष्या हुई।
वोग इंडिया से बातचीत में सोनम कपूर ने बताया ‘मेरे पति पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन गए थे। जब उन्होंने हाल ही में मुझे परिसर घुमाया, तो पहली बार मुझे ईर्ष्या महसूस हुई। इसलिए मैं वायु की शिक्षा के लिए पैसे बचा रही हूं। मैं चाहती हूं कि वह एक पाठक बने।’
सोनम कपूर नहीं चाहती हैं कि उनका बच्चा भी उनकी तरह पढ़ाई न करे। इसलिए वह अभी से उसके लिए पैसे बचा कर रख रही हैं ताकि वह अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दिला सकें।
View this post on Instagram
साल 2015 में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया था कि उनको अपनी जिंदगी में सबसे बड़ा पछतावा इस बात का है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। सोनम ने 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद वह अभिनेत्री बन गईं। उनके मुताबिक उन्हें चार सालों तक रुकना चाहिए था।
सोनम कपूर ने साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में सहायक निर्देशक का काम किया है। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ 2007 में अभिनय किया।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने 2022 में बेटे वायू का स्वागत किया। दोनों सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोनम कपूर का बच्चा पिछले साल अगस्त में दो साल का हो गया। इस मौके पर उन्होंने उसकी एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहतरीन नोट लिखा। ये वीडियो काफी वयरल हुआ।