दोस्तों साउथ की जानी मानी अभिनेत्री वीजे चित्रा के सुसा इड कर अपनी जा न दे दी है। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फां’सी लगाकर आत्मह त्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका श व लटका पाया गया है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी।
जानकारी के अनुसार चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। फिलहाल उनके मंगेतर से भी पूछताछ की जाने वाली है। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रे शन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी। वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका श’व लट’का मिला। एक्ट्रेस चित्रा की मौ’त पर अब तक उनके परिवार या दोस्तों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।