इस खास सक्श के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही तारा सुतरिया!

0
772

दोस्तों फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। यहां हम उनकी कुछ क्यूट फोटोज उनके फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। यह जोड़ी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करती रहती है। वह एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्यूट कमेंट करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद भी करते हैं।

पिछले साल आदर और तारा मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे, तभी से इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भी इन्हें साथ देखा गया था। फैंस को आदर के बड़े भाई अरमान जैन की शादी में पता चला था कि ये एक-दूसरे के लिए कितने बेहतर हैं। तब शादी संगीत में दोनों के डांस और गाने की फोटो और वीडियो खूब वायरल हुई थीं।

तारा ने एक बार आदर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि वह उस चीज को छुपाने में यकीन नहीं करतीं, जो खूबसूरत है। मैंने कभी किसी मीडिया या पत्रकार से अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। मैं विश्वास करती हूं कि अगर आप किसी के साथ हैं, तो वह यकीनन निजी और पवित्र बात है।

बता दे की अभिनेत्री तारा सुतारिया RX100 की हिंदी रीमेक में अहान शेट्टी संग नजर आएंगी। इसके अलावा वह मोहित सूरी की फिल्म ‘विलेन-2’ में भी काम करती नज़र आएगी। फिल्म में तारा के अलावा दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।