आपकी इन हरकतों पर बैन हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट, जाना पड़ सकता है जेल!

0
362

दोस्तों व्हाट्सप्प सोशल एप्प आज करोड़ो लोगो की लाइफ का हिस्सा बन चूका है, इस एप्प ने हर किसी की जिंदगी को आसान बना दिया है। वही जरा सी चूक आपको भारी नुकसान भी पहुंचा सकती है।ऐसे में व्हाट्सप्प इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। व्हाट्सप्प पर की गई कुछ गलती से आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

बता दें कि हाल ही में व्हाट्सप्प ने 20 लाख भारतीय अकाउंट को बंद करने का ऐलान किया है। व्हाट्सप्प की मानें, दुनियाभर में औसतन हर माह 80 लाख व्हाट्सप्प अकाउंट को बंद किया जाता है। आइए जानते हैं कि अकाउंट के बंद होने की क्या वजह रही है? व्हाट्सप्प अकाउंट को दो तरह से स्थायी और अस्थायी तौर पर बंद किया जाता है। स्थायी तौर पर बैन अकाउंट को दोबारा से नहीं एक्टिव किया जा सकेगा। हालांकि अस्थायी तौर पर बंद अकाउंट को रिव्यू के बाद दोबारा से चालू कर दिया जाता है।

व्हाट्सप्प हैक

अगर कोई व्हाट्सप्प हैक करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकता है। कंपनी व्हाट्सप्प हैक करने के आरोप में लीगल नोटिस भेज सकती है। ऐसे में आपको जेल की हवा काटनी पड़ सकती है। साथ ही आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों की शिकायत पर व्हाट्सप्प अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। साथ ही सम्प्रदायिक दंगे भड़काने वाले मैसेज फॉरवर्ड करने पर आपके अकाउंट को बैन किया जा सकात है। साथ ही आपको जेल जाना पड़ सकता है।

स्पैम मैसेज

स्पैम मैसेज भेजने वालों के खिलाफ व्हाट्सप्प सख्त एक्शन लेता है। व्हाट्सप्प उन नंबरों को ट्रैक करता है, जिससे दिनभर में हजारों की संख्या में मैसेज भेजे जाते हैं। साथ ही बिना सेव नंबर से आने वाले मैसेज पर भी व्हाट्सप्प नजर रखता है। ऐसे व्हाट्सप्प अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। व्हाट्सप्प मैसेज को पढ़ नहीं सकता है। लेकिन व्हाट्सप्प से पैसा डबल करने की स्कीम भेजने की शिकायत पर अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा पॉर्न खासकर चाइल्स पॉर्न कंटेंट को भेजने पर सीधे अकाउंट को बैन कर देता है। साथ ही इस स्थिति में आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

थर्ड पार्टी ऐप

व्हाट्सप्प थर्ड पार्टी ऐप की मदद से व्हाट्सप्प इस्तेमाल की इजाजत नहीं देता है। लेकिन मार्केट में WhatsApp Mode, WhatsSpp Pulse, GB WhatsApp नाम से कई सारे ऐप मौजूद हैं। व्हाट्सप्प ऐसे ऐप की हर माह स्कैनिंग करता है, जो थर्ड पार्टी ऐप चला रहे हैं। थर्ड पार्टी ऐप चलाने वाले अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। यह अस्थायी बैन होता है। इस तरह व्हाट्सप्प यूजर को ओरिजिन ऐप में स्विच होन का मौका देता है। स्विच करने पर दोबारा से अकाउंट को एक्टिव किय जा सकता है। थर्ड पार्टी ऐप में ओरिजिनल ऐप के मुकाबले ज्यादा फीचर्स होते हैं।

कॉपी-राइट उल्लंघन पर

व्हाट्सप्प से किसी फिल्म या अन्य सामग्री की पाइरेसी करने पर आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। साथ ही पुलिस शिकायत होने पर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। इस लिए इस एप्प का उसे थोड़ा संभल कर करना चाहिए।