ये 5 सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, जानें कौन-कौनसे हैं स्टार्स…?

0
153

कलाकार जब पर्दे पर उतरते हैं तो उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उनकी जिंदगी में भी कोई दर्द हो सकता है। फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी दुनिया से तो हर कोई वाकिफ होता है, लेकिन इस दुनिया के पीछे भी एक दुनिया है, जो है सितारों कि वो निजी जिंदगी। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को बता होता है। सितारों को भी अपनी जिंदगी में कई बार दुखों का सामना करना पड़ता है लेकिन वह अक्सर बस मुस्कुराते नजर आते हैं। ऐसे ही कई सेलेब्स हैं जिन्हें अपने बच्चों को खोने का दर्द सहना पड़ा था।

अभिनेता गोविंदा, जिन्होंने न सिर्फ अपने शानदार अभिनय से बल्कि दमदार कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों को खूब मनोंरंजन किया है। अभिनेता को असल जिंदगी में भी हमेशा बस हंसते और लोगों को हंसाते देखा जा जाता है। उनकी पत्नी भी अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चों हैं, हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इससे पहले भी उनकी एक बेटी थी और जन्म के चार महीने बाद उसका निधन हो गया था, जिससे गोविंदा बुरी तरह टूट गए थे।

अभिनेता शेखर सुमन को भी लोगों को हंसाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार अदा किए हैं। हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आने वाले शेखर सुमन भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी थी और महज 11 साल की उम्र में उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोंसले भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। गायिका ने एक नहीं बल्कि अपने दो-दो बच्चों को खोने का दर्द सहा है। आशा भोंसले के सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था, वहीं बेटी का नाम वर्षा था। अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में वर्षा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं गायिका के बेटे हेमंत का साल 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया।

जाने-माने गायक बी प्राक भी अपनी जिंदगी में बच्चे को खोने का दर्द सह चुके हैं। इसी साल उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसने इस दुनिया में आने के बाद तुरंत ही संसार को अलविदा कह दिया था। इस दर्द से बी प्राक बुरी तरह टूट गए थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए, प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश दी थी।

मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की आवाज लोगों के दिल को छू जाती थी। वह आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जीते-जी उन्होंने भी अपने बेटे को खोने के दर्द का सामना किया था। जगजीत सिंह के इकलौते बेटे विवेक सिंह की साल 1990 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत से उन्हें बड़ा सदमा लगा।