इन कलाकारों ने विदेश में भी खरीद रखी है प्रॉपर्टी, इनमे जॉन अब्राहम का घर है सबसे खास जानें

0
26

बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के पास न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी खुद की संपत्ति हैं। फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी व्यक्तिगत जीवनशैली और संपत्ति के कारण भी चर्चाओं में बने रहते हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने विदेशों में भी आलीशान संपत्ति खरीद रखी है।

अपनी फिटनेस और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर जॉन अब्राहम ने दुबई में संपत्ति बना रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास लॉस एंजिल्स के बेल एयर में एक घर है। यह घर के आस-पास ही जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली जैसी कई हॉलीवुड हस्तियों के भी घर हैं।

सैफ अली खान अपने शाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके पास स्विट्जरलैंड के गस्टाड में बर्फ से घिरी वादियों के बीच एक खूबसूरत बंगला है। यह भी परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए एक बेहतर जगह है। व्यस्त जीवन से शांति पाने के लिए इस घर में आना वाकई में आरामदायक होता होगा।

अक्षय कुमार ने कुछ ही महीनों पहले अपनी कनाडा की नागरिकता लौटाकर भारतीय नागरिकता ली थी। खिलाड़ी कुमार के पास कनाडा में भी अपनी संपत्ति है। उनके पास टोरंटो में एक अपार्टमेंट है।

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के मुंबई स्थित मन्नत के बारे में तो उनके चाहने वाले जानते ही हैं। इसके अलावा उनके पास दुबई और लंदन में भी संपत्ति है। दुबई में पाम जुमेराह पर एक शानदार विला है और लंदन के पार्क लेन इलाके में एक अपार्टमेंट है, जो पॉश इलाकों में आता है।