बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बेहद कम उम्र में कर ली थी शादी, जानिए इन फेमस अभिनेत्रियों के बारे में!

0
364

दोस्तों बालीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों को साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में शादी कर एक दूसरे के सदा के लिए हो गए। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्होंने कभी शादी नहीं तो कुछ ऐसे भी हैं जो उम्र से पहले ही शादी के बंधन में बंध गएं। आज आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में अवगत कराएंगे जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी कर ली और कईयों ने तो इसके बाद बालीवुड में काम करना भी छोड़ दिया। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!

भाग्यश्री

भाग्यश्री ने पहले ही फिल्म मैंने प्यार किया से इतनी सफलता पा ली थी, जितनी सफलता पाने के लिए अन्य कलाकार पूरी जिंदगी लगा देते हैं। भाग्यश्री ने महज 21 साल की ही उम्र में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। हिमालय दासानी और भाग्यश्री स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को प्यार करते थे। शादी के बाद इनके दो बच्चे अवंतिका और अभिमन्यु भी हैं।

डिंपल कपाडिया

बालीवुड की सदाबहार एक्टर डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की ही उम्र में एक्टर राजेश खन्ना से शादी रचाई थी इनकी शादी मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी थी। जब इन दोनों की शादी हुई तो उस जमाने के सुपरस्टार के तौर पर राजेश खन्ना को जाना जाता था।हालांकि इन दोनों की ही उम्र में लगभग 15 साल का फासला था। इसके बाद दोनों ने शादी की।

दिव्या भारती

बालीवुड इतिहास में खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 1992 में भारती ने बालीवुड के निर्माता निर्देशक साजिद नाडियावाला से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी। 5 अप्रैल 1993 को वो दुनिया को अलविदा कह गई, उनकी मृत्यू कैसे हुई इसका राज आज भी दफन है किसी को भी इस बारे में पता नहीं है।

नीतू कपूर

बालीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी 21 साल की ही उम्र में सात फेरे ले लिए. हालांकि इन दोनों की उम्र में 14 सालल का फासला था। ऋषि कपूर इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके थे तो वहीं नीतू कपूर का भी करियर का ग्राफ दिनो-दिन बढ़ता जा रहा था।