बॉलीवुड के ये सितारे ने फिल्मो में राजा-महाराजा का किरदार कर लोगो के बीच हुए पॉपुलर!

0
708

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में कई राजा और महाराजाओ पर फिल्मे बन चुकी है जो लोगो को काफी पंसद भी आई। साथ ही  कई फिल्मो को लेकर विवाद भी हुए क्योंकि कई दफा एतिहासिक फिल्मों को जरा मिर्च मसाला लगाकर भी पेश किया जाता है। ऐसे में आज ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने राजा- महाराजा के किरदार निभाकर वाहवाही लूटी। आइए जानते है इन सितारों के बारे में!

बाजीराव मस्तानी


बाजीराव मस्तानी रणवीर और दीपिका की सुपरहिट फिल्मो में से एक यही, यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, पेशवा बाजीराव के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा थीं। बाजीराव मस्तानी भारत में 2700 स्क्रीन पर लगी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

पद्मावत


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर ने पद्मावत में महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। इसी फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आए थे। बता दें कि पद्मावत मूल रूप से मलिक मोहम्मद जायसी की किताब पद्मावत पर आधारित फिल्म है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
मुगल- ए- आजम


बता दे की ‘मुगल-ए-आजम’ अपने ज़माने की सुपरहिट फिल्म में से एक है, इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का और दिलीप कुमार ने सलीम का किरदार निभाया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाने में 14 साल लगे थे। इस फिल्म की लागत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। जो उस समय के हिसाब से बहुत ज्यादा मानी जाती है। फिल्म के एक गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को फिल्माने में 10 लाख रुपये खर्च किये गए।

अशोक


अशोक फिल्म में शाहरुख खान मौर्य वंश के शासक अशोक के किरदार में दिखाई दिए थे। ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। अशोक को संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी।

जोधा अकबर


फिल्म जोधा अकबर 2008 में बनी थी। ये फिल्म बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की कहानी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म की रिलीज के वक्त कुछ विवाद भी देखने को मिले थे।