बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में कई सेलिब्रिटी कपल्स इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे सुंदर पड़ाव पेरेंटहुड की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। साल 2025 में कई सितारों के घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। चलिए आपको इन्हीं कपल्स के बारे में बताते हैं।
एक्टर और निर्माता अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ जीवन के नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके घर जल्द ही पहला बच्चा जन्म लेगा। शादी के बाद ये कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है और अब इस बड़ी खबर को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के उन कपल्स में गिने जाते हैं जो एक दूसरे के लिए परफेक्ट कहे जाते हैं। अब शादी के चार साल बाद ये दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खास पल शेयर किया।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी खूब पसंद की जाती है। अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही है। कियारा और सिद्धार्थ के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
मालविका राज, जिन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पूजा का किरदार निभाया था, अब एक नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं – मॉम की। उन्होंने बिजनेस मैन प्रणव बग्गा से 2023 में शादी की थी और अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है।
गौहर खान और जैद दरबार पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता हैं। अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। गौहर खान ने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी पहचान बनाई है और अब उनका पारिवारिक जीवन भी उतना ही खूबसूरत मोड़ ले रहा है।