जेंडर चेंज करवा कर मर्द से औरत बने ये 6 सितारे, खूबसूरती में देते है बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर!

0
452

दोस्तों फिल्म जगत और मॉडलिंग की दुनिया में कई फेमस सेलेब्स है जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन कई सितारे यहां ऐसे भी हैं, जो मर्द की जिंदगी जीते-जीते ऊब थे। ऐसे में इन्होंने अपना जेंडर ही बदलवा लिया और अपनी किस्मत बदल डाली। आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं। आईये जानते है इनके में!

बॉबी डार्लिंग

इन्हीं फिल्म ताल में पहली बार देखा गया था, जो कि 1999 में आई थी। यह उनके करियर की पहली फिल्म थी। टीवी इंडस्ट्री में भी इन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली है। बचपन में ये पंकज शर्मा के नाम से जानी जाती थीं। साल 2010 में पंकज ने ब्रेस्ट इंप्लांट्स करवा लिया था और अपना नाम इन्होंने पाखी शर्मा रख लिया था। बॉलीवुड में आने के बाद एक बार फिर से इन्होंने अपना नाम बदला। इस बार उन्होंने बॉबी डार्लिंग अपना नाम रख लिया। इन्हें हंसी तो फंसी, क्या कूल हैं हम 3 और पेज 3 जैसी फिल्मों में देखा गया है। यही नहीं, बिग बॉस में भी इन्हें साल 2006 में हिस्सा लेते हुए देखा जा चुका है।

गौरी अरोड़ा

स्प्लिट्सविला में नजर आ चुकीं गौरी अरोड़ा कभी मर्द हुआ करती थीं। इन्होंने भी अपना जेंडर बदलवा लिया था। इनका नाम गौरव अरोड़ा हुआ करता था। बहुत छोटी उम्र से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने का ये शौक रखते थे। लड़कियों की तरह ही ये बर्ताव भी करते थे। इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में भी ये हिस्सा ले चुके हैं। लड़की बनने से पहले ये एक हैंडसम लड़के जरूर हुआ करते थे, लेकिन इन्हें लड़की का रूप इतना ज्यादा पसंद था कि अपना करियर बनाने से पहले ही वे औरत के रूप में तब्दील हो गए।

शिनाता सांघा

दक्षिण एशिया की लोकप्रिय ट्रांसजेंडर मॉडल के रूप में शिनाता सांघा की पहचान है। उन्होंने जब अपना जेंडर बदलवा लिया तो इसके बाद कई ब्यूटी अवार्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिए। कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर भी वे अपनी जगह बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2010, 2011 और 2012 में लगातार तीन बार दुनिया की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी अपने नाम किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शिनाता करोड़ों में कमाई कर रही हैं।

निक्की चावला

इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इन्हें देख कर कभी कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि कभी ये लड़का हुआ करती थीं। दिल्ली की रहने वाली निक्की चावला ने साल 2009 में अपना जेंडर बदलवा लिया था। अब ये टॉप मॉडल्स में गिनी जाती हैं। अपने जेंडर को बदलने का जब निक्की ने फैसला किया था, तो उनका परिवार इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा था। फिर भी निक्की ने इसके खिलाफ जाकर अपना जेंडर चेंज करवा लिया।

गजल धालीवाल

गजल धालीवाल जो कि एक लेखक और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, वे भी कभी मर्द हुआ करती थीं। उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया था। इसके बारे में उन्होंने कहा था कि बचपन से ही उन्होंने यह महसूस किया था कि वे लड़की हैं। घर वालों को भी इस बारे में उन्होंने बता दिया था। फिर कई ऑपरेशन करवाने के बाद वे लड़की में तब्दील हो गईं।

अंजली लामा

इनका जन्म नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। सबसे पहले यहां ये मॉडलिंग कर रही थीं। बचपन में इनका नाम नवीन वाहिबा हुआ करता था। बाद में उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया और अपना नाम इन्होंने अंजली लामा कर लिया। सबसे पहली बार काठमांडू में एक मॉडलिंग में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसी दौरान उनके गांव का एक व्यक्ति यह जान गया था कि अंजली एक ट्रांसजेंडर महिला के तौर पर जिंदगी जी रही हैं। ऐसे में उसने अंजलि के परिवार वालों को इसके बारे में बता दिया। इसके बाद अंजलि से उनके परिवार वालों ने अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ लिए थे।