इन सितारों ने सालो चले अफेयर के बाद किसी और से की थी अरेंज मैरिज, ख़ुशी ख़ुशी जी रहे है ज़िंदगी!

0
647

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में कई सितारे है जिन्होंने लव मैरिज कर अपना घर बसाया है लेकिन वहीं ऐसे भी कई अभिनेता या अभिनेत्रियां होती हैं जो लंबे समय तक अफेयर तो चलाते हैं। लेकिन इनका अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में आज आपको बता रहे है जिन्होंने अफेयर किसी और से चलाया और बाद में अरेंज मैरिज कर  अपना घर बसा लिया, आईये जानते है इन अभिनेताओं के बारे में!

गोविंदा

90 के दशक के सुपरस्टार अभिनेता रहे गोविंदा की फिल्मों को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं और एक समय लड़किया उनकी दीवानी हुआ करती थी। बता दे की शादी से पहले गोविंदा का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा। लेकिन उन्होंने सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज कर अपने फैंस सहित सभी को हैरान कर दिया था। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं फ़िलहाल वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है।

विवेक ओबेरॉय 

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे अभिनेता विवेक ओबेरॉय कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। एक समय विवेक ओबेरॉय का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय से जुड़ा था, लेकिन विवेक ओबेरॉय ने भी अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है। प्रियंका कर्नाटक के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी हैं।

नील नितिन मुकेश

जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज की है। उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। शादी से पहले नील नितिन मुकेश का नाम सोनल चौहान और साशा आगा जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने रुक्मिणी सहाय को अपनी जीवन साथी के रूप में चुना।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर तो अपनी शादी की वजह से आज भी चर्चाओं में रहते हैं उन्होंने खुद से 10 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी कर सबको हैरानी में डाल दिया था। बता दे की अभिनेता शाहिद ने लंबे समय तक अभिनेत्री करीना कपूर को डेट किया लेकिन दोनों का ये लव अफेयर शादी तक नहीं पहुंच सका। शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। इस खूबसूरत जोड़ी के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी है।

राकेश रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। राकेश रोशन ने भी पिंकी रोशन से अरेंज मैरिज की थी।