ये मॉडल्स हसीनाएं पहन चुकी हैं ‘मिस इंडिया’ का ताज, पिछले पांच साल में किस-किस ने मारी बाजी?

0
4

इस वर्ष ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब निकिता पोरवाल ने अपने नाम किया है। निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया बनने के पहले से ही एक अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही हैं। निकिता 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय भी कर चुकी हैं। हालांकि, निकिता ने बतौर एंकर भी काम किया है। आइए आज हम जानते हैं पिछले पांच वर्षों में किन-किन हसीनाओं ने ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया है।

वर्ष 2023 में हुए ‘59वें फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम किया था। 19 वर्ष की आयु में नंदिनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि नंदिनी के पिता पेशे से एक किसान हैं।

कर्नाटक की सिनी शेट्टी को वर्ष 2022 का ‘मिस इंडिया’ का खिताब मिला था। सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी ने 21 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

तेलंगाना की रहनी वाली मानसा वाराणसी ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2020’ का खिताब अपने नाम किया था। हैदराबाद में जन्मीं मानसा वाराणसी पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। इस खिताब को जितने से पहले वह ‘मिस तेलंगाना’ भी रह चुकी हैं। 23 वर्ष की आयु में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।

‘फेमिना मिस इंडिया 2019’ का ताज राजस्थान की सुमन राव के सिर सजा था। उनके पिता रतन सिंह राव एक जौहरी हैं। सुमन जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुंबई आ गया था।

तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने ‘मिस इंडिया 2018’ का खिताब अपने नाम किया था। मिस इंडिया में आने से पहले अनुकृति खिलाड़ी रह चुकी थीं। इसके अलावा वह पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here