असल ज़िंदगी की आपराधिक घटनाओ पर बनी है ये फिल्मे , लोगो को आई थी बहुत पसंद!

0
328

दोस्तों बॉलीवुड में अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कहानियों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। कंपनी, अब तक छप्पन, शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा देशभर में हुईं क्राइम की चर्चित कहानियां भी बॉलीवुड की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनती रही हैं। ऐसी कहानियां राजनीतिक हत्याकांड, मर्डर मिस्ट्री, एनकाउंटर पर आधारित होती हैं। आज आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे है जो अपराध की दुनिया में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं और लोगो को ये फिल्मे काफी पसंद किया था। आईये जानते है इन फिल्मो के बारे में!

नो वन किल्ड जेसिका (2011)

दिल्ली की एक मॉडल जेसिका लाल के मर्डर पर आधारित ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिसमें जेसिका लाल का मर्डर मनु शर्मा ने किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने निभाया था।

मद्रास कैफे (2013)

2013 में आई मद्रास कैफे 1980 के दशक के दौरान श्रीलंका के हुए गृहयुद्ध पर आधारित फिल्म हैं। इसमें तमिल संगठन लिट्टे द्वारा आजादी को लेकर चल रही जंग को दिखाया गया है। इस गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को भी दिखाया गया है। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में रही थी।

हे राम

1948 में देश में महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। ये इतिहास की एक बड़ी घटनाओं में शुमार है। आजतक इस घटना को लेकर राजनीति में उठापटक होती रहती है। महात्मा गांधी के साथ हुई इस घटना पर एक फिल्म बन चुकी है। साल 2000 में आई इस फिल्म का नाम हे राम था। इस फिल्म में मुख्य किरदार कमल हसन ने निभाया था। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)

शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म 1991 के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुए शूटआउट पर आधारित है। इस शूटआउट में अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स और मुंबई पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर को दिखाया गया है। 4 घंटे तक चले इस एनकाउंटर को न्यूज चैनल्स पर प्रसारित किया गया था।

स्पेशल 26 (2013)

1980 के दशक में फर्जी सीबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर हुई लूट पर यह फिल्म की कहानी आधारित है। हकीकत में शातिर ठगों ने मशहूर व्यापारियों, राजनेताओं और एक ज्वेलरी शॉप को फर्जी ऑफिसर बन कर लूट लिया था। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म स्पेशल 26 ने लोगों के बीच खूब वाह वाही बटोरी।

ब्लैक फ्राइडे (2007)

साल 1993 में हुए मुंबई हुए बम धमाके ने पूरे देश को हिला के रख दिया था। यह फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब 1993 बॉम्बे बॉम्बिंग पर आधारित है। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। पहले ये फिल्म 2004 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों की वजह से यह 2007 में रिलीज हुई।

तलवार

नोएडा में साल 2008 में दोहरा हत्याकांड हुआ। इस में एक 13 साल की लड़की आरुषि और एक नौकर हेमराज का कत्ल हुआ था। इस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा। महीनों तक ये खबर चैनलों, अखबारों की सुर्खियां बनी रहीं। इस केस को लेकर अलग अलग कयास लगाए जाते रहे। इस कहानी पर साल 2015 में फिल्म आई तलवार, जो मेघना गुलजार ने बनाई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार इरफान खान ने निभाया।

द अटैक ऑफ 26/11 (2013)

मुंबई में हुए 26/11 में हुए आतंकवादी हमले ने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। राम गोपाल वर्मा ने इस हमले पर द अटैक ऑफ़ 26/11 फिल्म बनाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी।