बॉलीवुड जगत के इन सितारों में आज तक नहीं हो पाई दोस्ती, एक-दूजे को इग्नोर करना ही समझते हैं बेहतर !

0
228

मायानगरी मुंबई में बसने वाले सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। ये स्टार्स अपने फैशन सेंस, फिटनेस, पर्सनल लाइफ और लाइफस्टाइल सभी चीजों से फैंस के ऊपर गहरी छाप छोड़ते हैं। वहीं, इन सितारों की दोस्ती और तकरार पर भी हर किसी की निगाहें टिकी रहती हैं। कभी कोई सेलेब बी-टाउन में अपनी नई दोस्ती से हेडलाइंस का हिस्सा बनता है। तो कभी किन्हीं दो सेलिब्रिटी के बीच का मन-मुटाव उन्हें चर्चाओं में ला देता है। वहीं, बी-टाउन में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जो इंडस्ट्री में काफी समय से टिके हुए हैं लेकिन अब तक उनकी दोस्ती नहीं हो पाई है। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं

सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड की दो हसीन और सक्सेसफुल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की। इन दोनों हसीनाओं के बीच दोस्ती ना होने का कारण चौंकाने वाला है। सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान करीब आए थे और दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद अचानक से ही इनके ब्रेकअप की खबरें आईं और रणवीर ने दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू कर दिया। रणवीर सिंह की वजह से अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण कभी दोस्त नहीं बन पाईं। हालांकि, ये दोनों हसीनाएं अभी मैरिड हैं लेकिन इन्हें देखकर लगता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदल सकती हैं।

दीपिका पादुकोण को अपने रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड्स की वजह से तमाम दिक्कतें उठानी पड़ी हैं। इसी का एक नतीजा उनका कटरीना कैफ से मनमुटाव है। हर कोई जानता है कि दीपिका एक समय पर रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिश्ते में थीं। हालांकि, रणबीर ने आगे चलकर दीपिका का हाथ छोड़ दिया और इसके बाद वह कटरीना कैफ को डेट करने लगे। कई दफा ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि रणबीर ने कटरीना की वजह से दीपिका से ब्रेकअप किया था। इतना ही नहीं एक्टर के ऊपर दीपिका संग रिश्ते में रहते हुए ही कटरीना को डेट करने का आरोप लग चुका है। यही वजह है कि दीपिका और कटरीना अब तक दोस्त नहीं बन पाई हैं। हालांकि, जहां दीपिका अब रणवीर सिंह तो कटरीना, विक्की कौशल संग ब्याह रचाकर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

अब बात करते हैं 90 के दशक की दो सफल और शानदार एक्ट्रेस की दुश्मनी के बारे में, जो कि ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी हैं। इन दोनों हसीनाओं के बीच रिश्ते तब खराब हुए जब रानी ने ऐश को फिल्म ‘चलते-चलते’ में रिप्लेस कर दिया। कहा तो यह भी जाता है कि रानी मुखर्जी एक समय पर अभिषेक बच्चन संग रिलेशनशिप में थीं और फिल्म ‘बंटी और बबली’ के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। तभी अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री हुई और आगे चलकर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

एक्स बॉयफ्रेंड की ही वजह से करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी दोस्ती नहीं हो पाई। सभी जानते हैं कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक दौर में रिश्ते में थे और इंटरव्यू से लेकर आउटिंग तक पर एक-दूजे के प्रति प्यार जताते नजर आते थे। हालांकि, यह रिश्ता भी फॉरेवर वाला रिश्ता नहीं बन पाया। करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा को डेट करना शुरू कर दिया। फिर क्या था एक्स की नई पसंद बेबो को रास नहीं आई और वह प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन बन बैठीं।

अब तक तो बी-टाउन की चकाचौंध भरी दुनिया में दो हसीनाओं के बीच की तकरार की बात हुई। अब बात कर लेते हैं बॉलीवुड के दो ए-लिस्टर एक्टर्स के बारे में। शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। यह दोनों आज भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन खबरें रहीं हैं कि अजय को काजोल और शाहरुख की दोस्ती कभी रास नहीं आई है। काजोल भी इस बात को कबूल कर चुकी हैं कि अजय और शाहरुख दोनों दोस्त नहीं हैं, लेकिन इनके बीच दुश्मनी जैसा भी कुछ नहीं है।