हिंदी सिनेमा में अब तक ढेरों भक्ति फिल्में बनाई गई है। इन फिल्मों में कई अभिनेताओं भगवान का किरदार निभाकर पर्दे पर उन्हें जीवित कर दिया। बीते कुछ सालों में भी भगवान की भूमिका पर आधारित कई फिल्मों का निर्माण किया गया। कुछ फिल्मों में आधुनिक समाज के हिसाब भगवान के किरदार को ढाला गया तो वहीं कुछ फिल्मों में महाकाव्यों के अनुसार पर्दे पर भगवान के किरदार को जीवंत कर लोगों को आस्था से रूबरू कराया गया। दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों में इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार ने भगवान का किरदार अदा किया। चलिए आपको इन अभिनेताओं और फिल्मों के बारे में बताते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में भगवान का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और सोहेल खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक ऐसा था, जिसे देखकर लगा कि सच में स्वर्ग से भगवान उतर रहे हो। फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस लिस्ट में अगला नाम खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का है, जिन्होनें ‘ओ माय गॉड’ पार्ट में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई और ‘ओ माय गॉड’ पार्ट में भाग 1 में भगवान शिव के दूत बने। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने फिल्म की कहानी और किरदार को खूब सराहा।
इसके अलावा अजय देवगन ने साल 2022 में आई फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भगवान की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई थी। फिल्म में कॉमेडी ड्रामा के साथ-साथ लोगों को सही और गलत के बीच के फर्क को भी समझाया गया था।
इसके अलावा सलार सुपरस्टार प्रभास भी साल 2023 में आईं फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम का किरदार निभाया। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म को डिजिटल युग के अनुसार बनाया गया था। फिल्म में प्रभास का अभिनय बेहद शानदार था, हालांकि, दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। यह साल 2023 की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मों में से एक थी।