वर्दी में पर्दे पर छा चुकी हैं ये एक्ट्रेस सूची में प्रियंका भी हुईं शामिल

0
13

फिल्म दो पत्ती जल्द ही सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जब काजोल पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंंगी। हाल ही में इस फिल्म की झलक सोशल सामने आई थी, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काजोल की तरह ही पर्दे पर पुलिस अफसर के किरदार में छा चुकी हैं।

90 के दशक से लेकर अब तक तब्बू अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हर तरह के किरदार को वह बेहद शानदार तरीके से निभाने के लिए मशहूर हैं। पर्दे पर तब्बू कई बार पुलिस की वर्दी में नजर आ चुकी हैं। दृश्यम और भोला में उनके पुलिस के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

इस सूची में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। अपने करियर में रानी कई तरह के किरदार निभाए हैं। कॉमेडी रोल से लेकर संजीदा किरदार तक को उन्होंने अपनी अदाकारी से चार चांद लगाए हैं। उन्हें भी पुलिस की वर्दी में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई उनकी वेब सीरीज दहाड़ को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में सोनाक्षी ने पुलिस अफसर की भूमिका से दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। जल्द ही उनकी वेब सीरीज सिटाडेल का अगला भाग आने वाला है। प्रियंका ने फिल्म डॉन में पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। वहीं, जय गंगाजल में भी वह पुलिस की वर्दी पहनकर अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here