नेपोटिज्म के चलते कई फिल्मों से हाथ धो बैठे ये स्टार, कई साल बाद दर्द बयां कर किया खुलासा जानें

0
5

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम कलाकारों ने नेपोटिज्म का सामना किया है। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस विषय पर हर उस कलाकार ने बात की थी, जो इसका शिकार हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खानदान वर्षों से राज करते हुए आए हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के बाहर के सितारों को अपनी जगह बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नेपोटिज्म के चलते कई कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही उन्हें फिल्मों में बेहतर मौके नहीं मिले हैं। चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में, जो नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का। रकुल ने हाल ही में नेपोटिज्म के बारे में बात की। रकुल ने यह खुलासा किया कि स्टारकिड्स के चलते उनके हाथों से भी कई फिल्में छीन ली गई हैं। हालांकि, रकुल इस बात से उदास नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्में नहीं मिलीं, लेकिन इससे उनके मन में कड़वाहट पैदा नहीं होती, बल्कि वह सोचती हैं कि ये फिल्में उनके लिए नहीं थीं।

इस लिस्ट में अगला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में हो रही गंदी राजनीति पर खुलकर बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री के लिए हॉलीवुड का रुख करने का कारण नेपोटिज्म भी था। दरअसल, बॉलीवुड में उन्हें नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से बॉलीवुड में उन्हें अलग थलग कर दिया था। उन्हें निर्देशक और निर्माताओं ने फिल्मों में काम देना बंद कर दिया था, जिसके चलते वह काफी परेशान हो गई थीं। इन सभी हालातों के चलते उन्होंने हॉलीवुड में काम करने का फैसला लिया था।

इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री तापसी पन्नू का। साउथ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाने के बाद तापसी आज बॉलीवुड में भी राज कर रही हैं। हालांकि, उन्हें भी अपने करियर के दौरान नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया था कि उन्हें रातों-रात एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इस फिल्म में बाद में एक स्टार किड को कास्ट किया गया था।

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कृति अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ भी लॉन्च किया है। कृति ने बॉलीवुड में फिल्म ‘हीरोपंती’ से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नेपोटिज्म के चलते करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म का कई बार सामना किया था। कई बार सीधे तौर पर अभिनेता ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा है। कई बार उनके हाथ से अच्छी फिल्में निकल गई हैं। साथ ही वह अक्सर इस चीज को लेकर भी बोल चुके थे कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद तमाम सेलेब्स ने इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव का खुलासा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here