क्या रेखा ने अमिताभ को जलाने के लिए संजय दत्त के साथ लव अफेयर किया था, जानिए क्या है पूरी कहानी!

0
389

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी एक्ट्रेस रेखा अक्सर अपनी फिल्मो के साथ ही अपनी निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही है, फिर चाहे वो उनकी शादी की खबरें हो या फिर बिग बी के साथ उनके अफेयर हो। रेखा की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती थी, ऐसे ही इनका संजय दत्त के साथ अफेयर भी खूब चर्चाओं में रहा था।

बता दे की अभिनेता संजय दत्त वैसे तो रेखा से 10 साल छोटे थे, लेकिन रेखा की ब्यूटी के आगे वो भी अपना दिल लूटा बैठे थे। संजय दत्त एक सख्त परिवार से थे, संजय दत्त के पिता को रेखा और संजय का लव अफेयर बिलकुल भी पसंद नहीं था। लेकिन फिर भी इन दोनों का प्यार वक्त के साथ साथ बढ़ता चला गया।

संजय दत्त और रेखा की पहली बार मुलाकात फिल्म जमीन आसमान की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में रेखा ने संजय की माँ होने का किरदार निभाया था। उस समय ऐसी खबरें भी आयी थी की इन दोनों ने भाग कर शादी कर ली और यह बात संजय ने मीडिया के सामने नहीं आने दी थी। जब रेखा पर एक किताब लिखी गयी, तब उस किताब के लेखक ने इस बात का जीकर किया था, की रेखा और संजय एक साथ फिल्म में काम कर रहे थे।

तब इन दोनों ने चोरी चुपके से शादी कर ली थी। ऐसे बताया जाता है की रेखा जो अपनी मांग में सिंदूर लगाती है वो संजय के नाम का ही है। जब संजय दत्त और रेखा के शादी की खबरें आ रही थी, तभी सुनील दत्त ने संजय दत्त की शादी जल्दी जल्दी में रिचा के साथ करवा दी थी। संजय दत्त ने हमेशा ही अपने और रेखा के लव अफेयर को मीडिया के आगे ख़ारिज किया वही दूसरी और रेखा ने इस बात पर चुपी शादी हुई थी। लेकिन बाद में एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था की रेखा ने संजय के साथ रिलेशन सिर्फ अमिताभ बच्चन को जलाने के लिए ही बनाया था।