पब्लिक के बीच पहुंचे Varun-Jahnvi, दशहरा की दीं शुभकामनाएं और सुनाई ये शायरी; खुश हुए फैंस

0
30

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। आज दो अक्तूबर को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे लेकर दोनों खुश हैं। हाल ही में वह पब्लिक के बीच पहुंचे हैं और फैंस से बात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण और जान्हवी एक सिनेमाघर में पहुंचे हैं। जैसे ही वह यहां आते हैं, लोग उन्हें देखकर शोर करने लगते हैं। इसके बाद वरुण धवन ने वहां मौजूद लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। वह लोगों से पूछते हैं कि आप लोगों को फिल्म कैसी लगी? इस पर लोग जोर से चिल्लाते हैं। इसके बाद जान्हवी कपूर लोगों से कहती हैं कि आपके प्यार के लिए धन्यवाद। वरुण धवन ने फैंस को शायरी भी सुनाई। उन्होंने कहा ‘अर्ज किया है, ना रहा मोहब्बत पर काबू…’ वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों फैंस से बातें कर रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं।

यह वीडियो धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है ‘पहला दिन, पहली वाइब और नतीजा यह है कि यह सुपर एंटरटेनमेंट है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अब सिनेमाघरों में है।’ इस वीडियो कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह कमाई अच्छी मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा के अलावा मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय हैं।

फिल्म में सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।